कृषक श्री चिंतेश को ट्रेक्टर की चॉबी
राधेश्याम देवड़ा
ग्राम खोरियाएमा के कृषक श्री चिंतेश को आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने भ्रमण के दौरान उद्यान विभाग की योजना एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत स्वीकृत ट्रेक्टर 20 हॉर्सपॉवर के ट्रेक्टर की चॉबी सौंपी।
उल्लेखनीय है कि उद्यानिकी विभाग शाजापुर द्वारा वर्ष 2024-25 में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनाअंतर्गत कृषक श्री चिंतेश पिता मुन्ना लाल के लिए गार्डन ट्रैक्टर/मिनी ट्रेक्टर स्वीकृत किया गया। उक्त घटक के लिए कृषक को एक लाख रुपए अनुदान प्रावधानित है। मिनी ट्रेक्टर द्वारा बगीचों की जुताई, सब्जियों में निराई गुड़ाई, मल्चिंग बिछाने, खाद दवाई आदि का कार्य आसानी से किया जा सकता है, जिससे बागवानी में लगने वाली मजदूरी को काफी हद तक कम किया जा सकता हैं।
0 Comments